भंडरा: भंडरा चट्टी चौक में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान, घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक
भंडरा प्रखंड के चट्टी चौक में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जमगाई पंचायत की मुखिया धनेश्वरी उरांव, बड़ागाई पंचायत की मुखिया कइली उरांव एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने किया।