*उन्नाव: गंज मुरादाबाद CHC में आशा बहुओं का हल्ला बोल*
गंज मुरादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आशा बहुओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधीक्षक मंजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
*मुख्य मांगें -* राज्य कर्मचारी का दर्जा, आशा को 21000 और संगिनी को 26000 मानदेय, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 5G फोन।
*10 लाख मुआवजे की मांग -* आशा बहुओं ने मांग की है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी आशा या संगिनी बहन की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 10 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
अधीक्षक मंजेश कुमार ने मांगों को उच्चाधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया।