निज़ामाबाद: निजामाबाद क्षेत्र में जलजमाव से बेहाल, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप; दवा छिड़काव की मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा, चकिया बड़ागांव, नंदपुर, खतिरपुर, फत्तनपुर, मोइयां, निजामाबाद, रघुनाथपुर, सेंटरवा बाजार सहित कई गांवों और बाजार क्षेत्रों में बरसात के चलते जलजमाव की समस्या बनी हुई है कई स्थानों पर तालाब पानी से पूरी तरह भर गए हैं, जबकि खेतों और घरों के आसपास पिछले कई सप्ताह से पानी व कीचड़ जमा है।