कोडरमा: झलपो में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
तिलैया थाना क्षेत्र के झलपों में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डूमरडीहा बंगरीटोला निवासी राजकुमार शर्मा उम्र 35 वर्ष पिता लिटन ठाकुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तिलैया से बेकोबार की तरफ जा रहा था। इस दौरान झलपों में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।