कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा में खदान विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में दूसरा पक्ष भी आवेदन देने पहुंचा समाहरणालय
बुधवार को नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा में खदान विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दूसरा पक्ष भी आवेदन देने पहुंचा समाहरणालय। मौके पर आवेदक मनोज कुमार यादव,पिता उमेश यादव ने बतलाया कि सुरेश यादव द्वारा पिछले 10 माह से खदान का संचालन किया जा रहा है। अपने हिस्से की राशि मांगने जाने पर उन लोग द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।