कोडरमा: झारखंड विधानसभा से विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित करने पर भाजपा ने जिला मुख्यालय में सीएम का पुतला फूंका
विधानसभा सत्र से सदन के स्पीकर के द्वारा विपक्षी दलों के 18 विधायकों को निलंबित करने के खिलाफ भाजपा कोडरमा के द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर सवाल करने पर सत्ता धारी दल के द्वारा विपक्षी विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है।