कोडरमा: उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय में आत्मा शासकीय निकाय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक
उपायुक्त सह अध्यक्ष आत्मा मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु स्वीकृत जिला प्रसार कार्य योजना तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्य योजना पर विस्तृत विचार विमर्श एवं आत्मा योजना अंतर्गत अंतर स्कीम प्रशिक्षण हेतु पर चर्चा की गई।