कोडरमा: जिले के नवालशाही मारुति चौक के समीप पेड़ से टकराई कांवरियों की बोलेरो वाहन, एक की मौत 3 सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति चौक के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार तीन कांवरिया घायल हो गए। जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवरिया देवघर में पूजा कर वापस हजारीबाग लौट रहे थे।