कोडरमा: ब्लॉकरोड झुमरीतिलैया में सेवा भारती की बैठक संपन्न,कांवर पदयात्रा में शामिल कावरियों की निःशुल्क सेवा का लिया गया निर्णय
बुधवार को झुमरी तिलैया स्थित ब्लॉक रोड में सेवा भारती जिला समिति की बैठक अस्थाई कार्यालय जिलाध्यक्ष के आवास ब्लॉक रोड में सुभाष प्रसाद बर्णवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से सेवा भारती झारखंड प्रान्त के संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर कई सुझाव दिए।