बिहार में गोपालगंज की सहायक शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। आगामी पांच सितंबर को नइ दिल्ली में उन्हें देश के अन्य शिक्षकों के साथ राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। पुष्पा प्रसाद गोपालगंज के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कुचायकोट में पढ़ाती हैं।शनिवार को डीएम समीर सौरभ ने शिक्षिका को सम्मानित किया।
Bihar, India | Aug 22, 2026