हरिद्वार: बस अड्डे के पास ऑफिस में घुसकर ट्रैवल कारोबारी के साथ जमकर की गई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ट्रैवल कारोबारी के ऑफिस में घुसकर जमकर मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन से अधिक दबंग ट्रैवल कारोबारी की पिटाई करते दिखाई दे रहे है। दूसरे ट्रैवल कारोबारी पर ही आरोप लगे हैं। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।