हरिद्वार: भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर संतों ने दी श्रद्धांजलि
भूपतवाला में भारत माता मंदिर के संस्थापक और वरिष्ठ संत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर भारत माता मंदिर में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के तमाम संतों ने शिरकत की। सभी ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा पद्म भूषण से सम्मानित स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी तमाम संतों के लिए एक आदर्श है।