हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर हुए जलभराव में फंसा छोटा लोडर वाहन, फाइलों में अटकी 15 करोड़ की योजना, नहीं हुआ समस्या का समाधान
हरिद्वार में देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण रानीपुर मोड़ पर जलभराव हो गया। जलभराव में एक छोटा लोडर वाहन फंस गया। स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। बता दे कि प्रशासन ने रानीपुर मोड़ की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए 15 करोड रुपए की योजना बनाई थी लेकिन यह योजना केवल फाइलों में ही अटकी हुई है और आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है