हरिद्वार: SDRF और जल पुलिस के जवानों ने सुखी नदी में बही दो गाड़ियों को डामकोठी के पास गंगा से निकाला बाहर, एक गाड़ी अभी भी लापता
SDRF और जल पुलिस के जवानों ने सुखी नदी में बही दो गाड़ियों को आज डामकोठी के पास गंगा से बाहर निकाला। हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड किया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले सुखी नदी में उफान आने से आठ गाड़ियां बह गई थी जिनमें से 7 गाड़ियां बाहर निकाली जा चुकी हैं और अभी भी गंगा में एक गाड़ी लापता बताई जा रही है जिसकी तलाश जारी है।