आंवला: पीड़िता की शिकायत पर आंवला पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Aonla, Bareilly | May 11, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव दराबनगर निवासी साहीन बेगम ने पुलिस को बताया मेरी शादी 15 नवंबर 2018 को सज्जन खां निवासी जंगतीरा के साथ हुई है। मेरे तीन बच्चे हैं। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराली दहेज का ताना देने लगे और गाली गलौज मारपीट करते हुए मुझे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।