आंवला: आंवला में बारिश के दौरान एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, मंदिर के ऊपर का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।
Aonla, Bareilly | May 11, 2024 आंवला नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा में शिव मंदिर चौक में स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पर सुबह में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर के ऊपर के हिस्से में दरारें आ गई। आसपास के लोगों ने बताया उक्त शिव मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं।