आंवला: आंवला क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत,पति व पुत्र घायल।
Aonla, Bareilly | May 10, 2024 अलापुर क्षेत्र के गांव चितोरा निवासी रामचंद्र पत्नी रूपन देवी पुत्र के साथ ससुराल गांव गाड़ीघाट साले की लड़की की शादी में आए थे शुक्रवार दोपहर पत्नी व बेटे के साथ अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर जाते समय आंवला भमोरा मार्ग पर सेंधा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में साइड से टक्कर मार दी जिससे रूपन देवी 45वर्ष की इलाज को जाते समय रास्ते में मौत हो गई।