आंवला: गांव गोटिया निवासी महिला ने आंवला थाने में तहरीर देकर की मारपीट के मामले में कार्रवाई करने की मांग
Aonla, Bareilly | May 10, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव गोटिया निवासी रूपवती ने पुलिस को दी तहरीर बताया मैं अपने घर में थी तभी विपक्षीगण एक राय होकर लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और आते ही मारने पीटने लगे।आरोप है सिर में लाठी मार दी जिससे जमीन पर गिर गई। चीख पुकार सुनकर अन्य लोग आ गए तभी विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।