आंवला: आंवला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन का शीशा तोड़ने और झगड़ा करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ की कार्रवाई
Aonla, Bareilly | May 10, 2024 आंवला रेलवे स्टेशन पर ग्राम बेहटा चौहान निवासी जगवेन्द्र बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था रास्ते में ट्रेन के अंदर झगड़ा कर रहा था और ट्रेन का शीशा तोड़ दिया। जिस पर आंवला रेलवे सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया और रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।