कोरांव: सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव में सपा उम्मीदवार डॉ मानसिंह यादव के समर्थन में हुई बैठक, शिक्षकों से जीतने की अपील
समाजवादी पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव के लिए समर्थन मांगा गया। इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड चुनाव के लिए यह बैठक सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकरों कोरांव में हुई। इसमें शिक्षकों से डॉ. यादव को वोट देने की अपील की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल और राजेश पाण्डेय मौजूद थे। इनके साथ कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।