श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, बदरवास में 'श्रीकृष्ण पर्व' का भव्य आयोजन: भक्ति, कला और आत्मिक समर्पण का अद्भुत संगम
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग (श्रीकृष्ण पाथेय) द्वारा शुक्रवार को शिवपुरी के बदरवास स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में “श्रीकृष्ण पर्व” का गरिमामय आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संध्या में भोपाल की सुश्री दीक्षा अस्थाना एवं साथी कलाकारों ने मनमोहक नृत्य-नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया दमन और दिव्य महारास की लीलाओं को जीवंत रूप में मंचित किया।
वहीं जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल एवं सहयोगियों ने ‘अच्युतम केशवम्’ और ‘मेरे तो गिरधर गोपाल’ जैसे मधुर भजनों की अविरल धारा से संपूर्ण प्रांगण को कृष्णमय और भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कला, संस्कृति और लोक-आस्था का यह समागम दर्शकों को प्रेम, भक्ति व आत्मिक समर्पण के दिव्य संदेश से अभिभूत कर गया।
#shivpuri
163 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026