नलखेड़ा: आमला के समीप नील गाय को बचाने के चक्कर में 1 युवक हुआ घायल, आगर जिला अस्पताल किया गया रेफर
उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम आमला के समीप नील गाय को बचाने के चक्कर मे कमलकिशोर नामाव युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कमलकिशोर घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहा से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।