नलखेड़ा: लोकसभा चुनाव की सुसनेर विधानसभा की मतगणना हेतु ढोलाखेड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
4 जून को राजगढ़ सीट के लिये सुसनेर विधानसभा की मतगणना होगी इसको लेकर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व CM दिग्विजयसिंह ढोलाखेड़ी बालाजी मंदिर पहुंचे यहा उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं काउंटिंग एजेंटों की बैठक लेकर उन्हें काउंटिंग के समय सावधानियों एवं आपत्तियों को कैसे उठाया जाना है इस बात के गुर सिखाए। इस दौरान विधायक भैरोसिंह परिहार बापु भी मोजूद रहे।