नलखेड़ा: बगलामुखी मंदिर परिसर में स्थित भेरू महाराज के मंदिर में चोरी, आरोपी को किया पुलिस के हवाले
बगलामुखी मंदिर परिसर में स्थित भेरू महाराज के मंदिर में चोरी की घटना हो गई। भेरू महाराज को चढ़ाए गए ₹1000 गायब हो गए। परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी पंडित के साथ सहयोगी का कार्य कर रहा था। TI शशि उपाध्याय के अनुसार आरोपी पर कारवाई की जा रही है।