नलखेड़ा: माँ बगलामुखी मंदिर में हरिद्वार और उज्जैन से आएगी यज्ञ के लिये शुद्ध हवन सामग्री, SDM बोले प्रबन्धन समिति ने लिया निर्णय
नलखेड़ा स्थित विश्च प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर मिलावटी हवन सामग्री से हवन अनुष्ठान का मामला सामने आने के बाद अब हरिद्वार व उज्जैन से शुद्ध हवन सामग्री मंगवाई जाएगी। SDM मिलिंद ढोके ने जानकारी देते हुए बताया की यह निर्णय मन्दिर की प्रबन्धन समिति व पंडित-पुजारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है। हरिद्वार-उज्जैन से हवन सामग्री एवं शुद्ध सामग्री मंगवाई जाएगी