नलखेड़ा: मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, की विशेष पूजा अर्चना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने व कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर विधि विधान से मंत्रोचार के साथ माता के दर्शन-पूजन किए व सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद समीप स्थित सांदीपनि आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी सांदीपेंद्र से आर्शीवाद प्राप्त कर चर्चा की।