नलखेड़ा: सुसनेर पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग बालिका को ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
पुलिस थाने के हेडमोरीर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को नाबालिग बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी की कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर के भगा ले गया है। उसके बाद थाने पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई उसके बाद आज रविवार को पुलिस द्वारा नाबालिग को ढूंढकर उसको परिजनों के सुपुर्द किया है।