एत्मादपुर: सौ फुटा रोड स्थित CNG पंप के पास से बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 10, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सौ फुटा रोड़ स्थित सीएनजी पंप के पास से खाली पड़े मैदान में बंद मकानों से चोरी किए गए सामान का बंटवारा कर रहे दो अभिक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने जेवरात व रू० 54,680 बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा व कृष्ण गोपाल उर्फ बंटी को पुलिस ने जेल भेजा।