एत्मादपुर: टेडी बगिया चौराहे के समीप दुकान के सामने खड़े टेंपो में बैठी महिलाओं से दुकानदार ने किया अभद्रता व मारपीट।
Etmadpur, Agra | Jun 10, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे पास दुकान के सामने खड़े एक टेंपो में बैठी महिलाओं से दुकानदार ने अभद्रता व मारपीट की है। महिलाओं का आरोप है कि दुकानदार उनसे अभद्रता कर रहा था जब महिलाओं ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें चप्पलों से भी पीटा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।