एत्मादपुर: एत्मादपुर के हाईवे स्थित त्रिमूर्ति जैन मंदिर में डायग्नोमित्रा हेल्थ केयर द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Etmadpur, Agra | Jun 10, 2024 कस्बा एत्मादपुर के हाइवे स्थित त्रिमूर्ति जैन मंदिर में डायग्नोमित्रा हेल्थकेयर द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी बलवीर जैन के द्वारा किया गया। इस दौरान 187 लोगों की कैल्शियम, थायरायड, हीमोग्लोबिन, शुगर की निःशुल्क जांच की गई। ब्रह्मानंद जैन, जय प्रकाश जैन आदि लोग मौजूद रहे