एत्मादपुर: गांव नंदलालपुर के समीप ओवरटेक करने के क्रम में पलटा सवारियों से भरा ऑटो, एक व्यक्ति की हुई मौत व कई अन्य घायल
Etmadpur, Agra | Jun 9, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नंदलालपुर के समीप आगरा अलीगढ़ मार्ग पर ओवरटेक करते समय सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। ऑटो के पलटने से ऑटो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य कई सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।