एत्मादपुर: ट्रांस यमुना क्षेत्र के सुमित नगर से लापता हुए 3 वर्षीय बच्चों को पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया बरामद।
Etmadpur, Agra | Jun 9, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सुमित नगर से शिवांश उर्फ नवनीत पुत्र सत्य प्रकाश उम्र 3 वर्ष खेलते हुए बिना बताए कहीं चला गया था। काफी ढूंढने के बाद परिजनों को वह नहीं मिला तो परिजनों ने इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना पर गुमशुदी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया।परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा की