एत्मादपुर: रामबाग फ्लाईओवर पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी सहित पांच गाड़ियों को रौंदा।
Etmadpur, Agra | Jun 9, 2024 थाना एत्माद्दौल क्षेत्र के रामबाग फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी सहित पांच गाड़ियों को रौंद दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी गाड़ियों से कूंद कर जान बचाने के लिए भागने लगे। हादसे के बाद जाम लग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई।