लखीसराय: जिला लोक शिकायत कार्यालय में सात मामलों पर जनसुनवाई हुई
लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर 12:15 पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के आयोजन को लेकर अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से लोग जन शिकायत कार्यालय पहुंचे। जहां लोक जन शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा कुल सात मामलों पर गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।