सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले सारंडा के विभिन्न गांवों के मुंडा, ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं द्वारा सेल, गुवा की रांजाबुरु खदान में 10 अगस्त की सुबह से शुरू किए गए अनिश्चितकालीन आंदोलन के स्वरूप में बदलाव किया गया है। अब ग्रामीण प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे आंदोलन स्थल पर रहकर खदान का उत्पादन एवं माल ढुलाई ठप कराएंगे।