27-A में परवीनपाल कौर की आंधी,डेढ़ KM तक लगी वाहनों की कतार, रैली में उमड़ा जनसैलाब
अनूपगढ़ ग्राम पंचायत 27-A में सरपंच चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सरपंच उम्मीदवार परवीनपाल कौर की आज बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित वाहन रैली ने विरोधियों के होश उड़ा दिए। रैली में इतनी भारी संख्या में ग्रामीण उमड़े कि करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जीपों का काफिला जहां से गुजरता, वहीं लोग रुककर देखते रह जाते।
रैली गांव 27-A से शुरू होकर 32-A, 10-K, 12-K, 25-A सहित दर्जनों ढाणियों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, और नारों के साथ परवीनपाल कौर का भव्य स्वागत किया। युवाओं ने रैली में जोश भर दिया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर जीत का भरोसा दिलाया। पूरा गांव मानो एक ही नारे में गूंज उठा - इस बार विकास वाली सरपंच!
इस मौके पर सरपंच उम्मीदवार प्रतिनिधि पायलट सिंह बराड़ ने मंच से हुंकार भरते हुए ग्राम पंचायत में पूर्ण विकास का वायदा किया। उन्होंने साफ कहा - "वोट विकास के नाम पर मांग रहे हैं, वादे नहीं, काम करके दिखाएंगे।"
पायलट सिंह बराड़ ने बड़े वादे किए
शिक्षा को नंबर-1 बनाना, हर पात्र परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ, गरीब कन्याओं के विवाह में पूरा सहयोग, पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान, गंदे पानी की निकासी का पक्का प्रबंध, हर गली में पक्की सड़कें और किसानों के लिए पक्के खाले।
ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें भाषण नहीं, काम चाहिए और परवीनपाल कौर ही वह चेहरा है जो पंचायत की तस्वीर बदल सकता है। रैली में उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया है कि 27-A में इस बार बदलाव की आंधी चल पड़ी है।
Paylet Brar Beant Brar