अनूपगढ़ में 21 नवंबर को लगेगा विशाल फ्री मोतियाबिन्द शिविर,
रोटरी कल्ब के द्वारा किया जाएगा आयोजन
अनूपगढ़ में आंखों की रोशनी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए रोटरी क्लब अनूपगढ़ और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से बड़ी पहल की जा रही है। स्व. शंकर लाल बंसल की पावन स्मृति में उनके पुत्र दीपक बंसल, गुवाहाटी के सहयोग से 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्यापार मंडल, अनूपगढ़ में विशाल मोतियाबिन्द शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें आंखों की फ्री जांच की जाएगी और मोतियाबिन्द के मरीजों का फ्री लैंस प्रत्यारोपण कर ऑपरेशन किया जाएगा।
अध्यक्ष शेखर काठपाल ने बताया कि शिविर में डॉ. जगदीश सांखला, डॉ. ब्रह्मजोत सिंह और ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. पवन विश्नोई की विशेषज्ञ टीम मरीजों की जांच करेगी। रोटरी क्लब ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आंखों की कमजोरी या मोतियाबिन्द से परेशान लोग इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन के लिए अध्यक्ष शेखर काठपाल, सचिव पंकज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश चावला और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नरेन्द्र नागपाल से संपर्क किया जा सकता है।