ग्राम पंचायत 27-A में परवीनपाल कौर को फलों से तौला, ग्रामीण कर रहे हैं आर्थिक सहयोग, पायलट बराड़ ने किया विजन सार्वजनिक
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27-A में सरपंच उम्मीदवार परवीनपाल कौर को मिल रहे भारी समर्थन ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जहां भी परवीनपाल कौर पहुंच रही हैं, वहां ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ-साथ उन्हें फलों से तौलकर स्वागत कर रहे हैं। यही नहीं, ग्रामीण खुद आगे आकर आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। यह नजारा बता रहा है कि 27-A की जनता ने अपना मन बना लिया है।
उम्मीदवार प्रतिनिधि पायलट बराड़ ने आज गुरुवार को सुबह 9:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में अपना विजन सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि पंचायत के भविष्य के लिए है। ग्राम पंचायत में अनेक विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिनका सीधा लाभ हर परिवार को मिलेगा।
पायलट बराड़ के प्रमुख वादे -
- बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता, हर बेटी को पढ़ने का मौका
- किसानों के लिए पक्के खालों का निर्माण
- गांव की हर गली में पक्की सड़कें और नालियां
- युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी
- आपातकाल के लिए एम्बुलेंस की सुविधा
- युवाओं के लिए खेल मैदान
- नरेगा में पूरी मजदूरी और पारदर्शी काम
- भूखंडों के पट्टे दिलवाना
- पीएम आवास योजना का लाभ हर पात्र परिवार को
- घरों के पास से हाई वोल्टेज की विद्युत तारों को हटवाना
पायलट बराड़ को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी एक सुर में विकास की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें सिर्फ वादे नहीं, विजन वाला नेतृत्व चाहिए और वो विजन पायलट बराड़ के पास है।
27-A में हो रहे फलों से तोल और आर्थिक सहयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार पंचायत में बदलाव की लहर नहीं, आंधी है।
#ParveenPalKaur #PilotSinghBarar #GramPanchayat27A #27A #SarpanchElection #PanchayatElection #Anupgarh #RajasthanElection #VikasKaVision Paylet Brar Beant Brar #BetiKiShiksha #PakkeKhal #SadakNali #Library #Ambulance #KhelMaidan #NREGA #PMAwasYojana #Patta #HighVoltageTar #JanataKaPyar #FalonSeTola #ArthikSahyog