जोन नंबर 9 में भाजपा प्रत्याशी का स्टाम्प वाला वादा, 2 साल में समाधान नहीं तो इस्तीफा
अनूपगढ़ पंचायत समिति के जोन नंबर 9 में चुनावी माहौल गरमा गया है। यहां से पंचायत समिति सदस्य पद की भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर गिल पत्नी हरजीत सिंह गिल के प्रतिनिधि शुभप्रीत सिंह गिल ने ऐसा बड़ा दावा कर दिया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
शुभप्रीत सिंह गिल ने जनता के सामने खुलकर कहा - "चाहे स्टाम्प पर लिखवा कर ले लो, 2 सालों में सभी समस्याओं का होगा समाधान। अगर नहीं हुआ समाधान तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।"
प्रतिनिधि शुभप्रीत सिंह गिल ने कहा कि जोन नंबर 9 के गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा, पक्के खाले और मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं। अब सिर्फ वादे नहीं, काम होगा। जनता को ठोस और समयबद्ध समाधान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर गिल को जिताकर जनता एक जिम्मेदार और जवाबदेह प्रतिनिधि चुनेगी। जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
शुभप्रीत सिंह गिल के इस बयान के बाद जोन नंबर 9 में समर्थकों में जोश है। लोग कह रहे हैं कि पहली बार किसी प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने स्टाम्प पर लिखकर देने और इस्तीफे तक की बात कही है। इससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।