खानूवाली पंचायत चुनाव में धमकियों से गरमाया माहौल
*वायरल वीडियो में उम्मीदवार की कथित चेतावनी – "चुनाव के बाद आपको देख लेंगे"*
ग्राम पंचायत 17 KND खानूवाली में पंचायत चुनाव के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। एक सरपंच उम्मीदवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चुनावी माहौल में नई हलचल मच गई है।
वायरल वीडियो में उम्मीदवार द्वारा कथित तौर पर दूसरे सरपंच उम्मीदवार के समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा जा रहा है कि जो लोग उनकी गाड़ियों के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं, उन्हें चुनाव के बाद देख लिया जाएगा।
इस कथित बयान के बाद गांव में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पंचायत चुनाव में अब समर्थकों को अपनी पसंद के उम्मीदवार का प्रचार करने और उसके साथ चलने की भी आजादी नहीं रहेगी? क्या लोकतंत्र में किसी को चुनाव के बाद हिसाब चुकता करने की चेतावनी देना उचित है?
चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, डर और धमकी का माध्यम नहीं। प्रत्येक मतदाता और समर्थक को अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का संवैधानिक अधिकार है।
सवाल सीधा है—खानूवाली में चुनाव विचारों और विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा या धमकियों के साये में?
#17knd #khanuwali #15knd #19knd #18knd #3bd #4bd #5bd #21knd #20knd #facebookpost #viralpost