राजातालाब: वाराणसी के राजातालाब उप जिलाधिकारी ने अवैध खनन करने वालों पर की कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर हुए सीज
राजातालाब उपजिलाधिकारी शांतून कुमार सिनसिन ने देखा कि मोहन सराय पुलिस चौकी के बगल में चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध रूप से मिट्टी लादकर धड़ल्ले से दौड़ रहे है।उप जिलाधिकारी राजातालाब ने मोहनसराय चौराहे पर जा रहे अवैध खनन मे चल रहे मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर को पकड़ कर खनन विभाग तथा रोहनिया पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।