टीकमगढ़: कोतवाली के सामने अवैध पार्किंग से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन हटाए, नो पार्किंग का बोर्ड लगाया
टीकमगढ़ शहर के बीचो-बीच कोतवाली के ठीक सामने आदत पुलिस ने अवैध पार्किंग को हटा दिया है। लंबे समय से लोग कोतवाली के सामने अवैध तरीके से वाहन खड़ा कर रहे थे। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने सड़क पर अवैध कब्जा जमा लिया था। ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी वाहनों और अवैध कब्जों को हटाकर स्थान को साफ कर दिया।