सहजनवा: गीडा में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, क्रिकेट खेलने गया था, बारिश में घर की ओर भागा; रास्ते में गिरी बिजली
गोरखपुर में सोमवार की सुबह हुई बारिश में एक किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान 17 वर्षीय सोनू पुत्र चंद्रिका के रूप में हुई है। घटना गीडा थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे हुई। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है कि सोनू दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए ओबा माई मंदिर के पास गया था। बारिश शुरू हुई तो वह घर की ओर भागा।