उचकागांव: उचकागाँव के सांखे बाजार में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार और उनके बेटे को पीटा गया, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने कपड़ा व्यावसायिक उमेश कुमार गुप्ता से शराब के नशे में दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। वही नहीं देने पर अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंच कर दुकानदार उमेश कुमार गुप्ता और उनके बेटे विशाल कुमार को लोहे के रड और हॉकी स्टिक से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। मामले FIR दर्ज।