शिवहर: पिपराही प्रखंड कार्यालय में प्रमुख और बीडीओ ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पिपराही प्रखंड कार्यालय में बुधवार शाम 04 बजे पिपराही प्रमुख शिवचंद्र पासवान और पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है. उन्होंने बताया कि आज 30 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है.वहीं लोगों अपील की है कि जो असहाय लोग है वह प्रखंड कार्यालय में आएंगे उन्हें कम्बल दी जाएगी।