शिवहर: पिपराही प्रखंड कार्यालय में कई सालों से खराब पड़ी लिफ्ट हुई चालू, बीडीओ ने दी जानकारी
पिपराही बीडीओ आदित्य सौरव बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि पिपराही प्रखंड कार्यालय में कई वर्षों से लिफ्ट खराब पड़ा हुआ था. मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में पिपराही प्रखंड कार्यालय में कई वर्षों से खराब पड़ा लिफ्ट को चालू करवाया गया है और उसका आज जांच भी किया गया है.उन्होंने बताया कि अब आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी।