कोरबा में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन संशोधन, पदोन्नति, नियमितीकरण और पुरानी पेंशन योजना यानी OPS लागू करने की मांग उठाई।धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि नगरीय निकायों में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।