डीएम अंकल! गांव में मोबाइल नेटवर्क (टावर) लगवा दीजिए, पापा से बात नहीं हो पाती है। सोनभद्र के ग्राम सरईगढ़ की एक मासूम छात्रा की यह अपील इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हेलो किड्स विद्यालय, धर्मशाला रॉबर्ट्सगंज की छात्रा आनवी पटेल , पुत्री विकास पटेल ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से गांव में मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था कराने की मार्मिक गुहार लगाई है। मासूम की अपील का 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आनवी का कहना है कि उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं। वह उनसे फोन पर बात कर उनका हालचाल जानना चाहती है, लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण पिता से बातचीत नहीं हो पाती। मासूम की इस परेशानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी की हकीकत को भी सामने ला दिया है।
Korba, Korba | Oct 2, 2026