बॉलीवुड एक्टर और पटौदी परिवार के लाडले इब्राहिम अली खान पटौदी और एक्ट्रेस पलक तिवारी इस वक्त रणथंभौर में है। दोनों ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आज 2 अक्टूबर शुक्रवार को टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। एक्टर और एक्ट्रेस ने रणथंभौर के जोन नंबर पांच में सफारी के दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक भालू की अठखेलियां देखी ।
इन दौरान इब्राहिम और पलक तिवारी ने रणथंभौर के नेचर की खूबसूरती का भी आनंद उठाया। रणथंभौर की वादियों का लुत्फ उठाते हुए इनकी कुछ झलकियां सामने आईं हैं। पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है।
इब्राहिम अली खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे थे । उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आईं। दोनों रणथंभौर की होटल बृजतारा में ठहरे हुए हैं। आज शुक्रवार सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-5 में टाइगर सफारी की। इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया।
Korba, Korba | Oct 2, 2026