चकरनगर: गढाकसदा गाँव में पांच मौतें, बीमारी का पता नहीं! 36 लोगों के खून के नमूने लिए गए, दवा वितरण के बाद भी हालात जस के तस
एक गांव में पांच मौतें और बीमारी का अब तक पता नहीं!स्वास्थ्य विभाग भले ही गांव में किसी खास बीमारी से इन्कार कर रहा हो, लेकिन पुरामल्लाहन व गढ़ाकास्दा क्षेत्र में लगातार बिगड़ती सेहत और मौतों ने ग्रामीणों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गांव में हालात ऐसे हैं कि कई घरों में चारपाइयां बिछी हैं और परिवार बीमार बच्चों को लेकर कानपुर तक जा रहे है।